Saturday, 29 August 2026

जयपुर: रोहित शर्मा के आतिशी शतक से मुंबई ने सिक्किम को हराया, सवाई मानसिंह स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब


जयपुर: रोहित शर्मा के आतिशी शतक से मुंबई ने सिक्किम को हराया, सवाई मानसिंह स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब

राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) की मेजबानी में जयपुर के ऐतिहासिक सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए बीसीसीआई विजय हजारे एकदिवसीय ट्रॉफी मुकाबले में मुंबई ने सिक्किम को शानदार प्रदर्शन के साथ पराजित किया। इस मैच का सबसे बड़ा आकर्षण विश्वकप विजेता भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और ‘हिट मैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा की ऐतिहासिक बल्लेबाजी रही। रोहित शर्मा को बल्लेबाजी करते देखने के लिए हजारों क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम पहुंचे और पूरे मैच के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सिक्किम की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई की टीम ने रोहित शर्मा के विस्फोटक शतक की बदौलत लक्ष्य को बेहद आसान बना दिया। मुंबई ने मात्र 2 विकेट खोकर 237 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा ने 94 गेंदों में 155 रन की नाबाद और तूफानी पारी खेली, जिसमें 18 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया और हर बाउंड्री पर स्टेडियम तालियों और नारों से गूंज उठा।

आरसीए एडहॉक कमेटी के निर्देशानुसार जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम सहित अन्य मैदानों पर आरसीए की मेजबानी में आयोजित हो रहे बीसीसीआई विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबलों के सफल आयोजन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की झलक और उनके खेल का आनंद लेने आने वाले हजारों दर्शकों के लिए निशुल्क प्रवेश, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। इससे क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और जयपुर एक बार फिर बड़े घरेलू क्रिकेट आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है।

मैच स्कोर संक्षेप

मुंबई बनाम सिक्किम

  • सिक्किम: 236/7

  • मुंबई: 237/2

  • रोहित शर्मा: 155 रन (94 गेंद, 18 चौके, 9 छक्के)

  • परिणाम: मुंबई विजयी

    Previous
    Next

    Related Posts