Saturday, 29 August 2026

खंडेलवाल वैश्य महाकुंभ में चोमू नगर परिषद के खंडेलवाल समाज की सशक्त भागीदारी


खंडेलवाल वैश्य महाकुंभ में चोमू नगर परिषद के खंडेलवाल समाज की सशक्त भागीदारी

खंडेला (सीकर)। श्री खंडेलवाल वैश्य तीर्थ स्थान ट्रस्ट के तत्वावधान में खंडेलवाल वैश्य धाम, खंडेला में आयोजित खंडेलवाल वैश्य महाकुंभ में राजस्थान के जयपुर जिले की चोमू नगर परिषद से खंडेलवाल समाज के लोगों ने सक्रिय रूप से शिरकत की। चोमू नगर परिषद खंडेलवाल समाज के अध्यक्ष जुगल किशोर डंगायाच के नेतृत्व में समाज के शिक्षाविद, बुद्धिजीवी, महिला एवं पुरुष पदाधिकारियों सहित लगभग 30 से अधिक सदस्यों ने इस पावन आयोजन में सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर खंडेलवाल समाज के शिक्षाविद एवं सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, गंगटोक (सिक्किम) के कुलसचिव प्रोफेसर रमेश कुमार रावत सहित रामबाबू रावत, मनोज मेठी, कृष्ण अवतार दूसाद, हनुमान डंगायाच, भगवान सहाय डंगायाच, नवल किशोर साकुनीया, राधा मोहन खंडेलवाल, कैलाश दुसाद, सीमा मेठी, सविता रावत, निर्मला डंगायाच, लता दुसाद, वीशाखा दुसाद, सुशीला दुसाद, अंजू खंडेलवाल, मुन्नी डंगायाच, अंकिता डंगायाच, आशा गुप्ता, सुमन साकुनीया सहित अनेक गणमान्य समाजबंधु उपस्थित रहे।

महाकुंभ के दौरान सभी समाजबंधुओं ने खंडेला धाम स्थित खंडेलवाल वैश्य समाज की 72 गोत्र की समस्त देवियों के मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश की खुशहाली, समाज की एकता और समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही खंडेला धाम में बने भव्य गणेश मंदिर, शिव मंदिर एवं हनुमान मंदिर के दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन स्थल पर देश के विभिन्न राज्यों से आए खंडेलवाल समाज के लोगों से आत्मीय स्नेह मिलन भी हुआ।

इस अवसर पर समाज की प्रतिभाओं द्वारा शिक्षा, चिकित्सा, व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे सामाजिक सरोकार के कार्यों पर गहन मंथन किया गया। सभी ने एक स्वर में समाज के सर्वांगीण विकास, संगठन की मजबूती और भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। विशेष रूप से युवाओं को प्रोत्साहित करने, महिलाओं की समाजिक भागीदारी बढ़ाने, महिला सशक्तिकरण और समाज को शत-प्रतिशत शिक्षित बनाने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

चोमू नगर परिषद से आए सभी खंडेलवाल समाजबंधुओं ने भविष्य में भी समाज की सकारात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया।

Previous
Next

Related Posts