Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नितिन नबीन को पार्टी के इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

भेंट के दौरान राजस्थान में संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्ययोजना तथा राज्य में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं को और अधिक गति देने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में सरकार और संगठन मिलकर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि भाजपा के सशक्त संगठनात्मक ढांचे और नेतृत्व के सहयोग से राजस्थान को विकास के नए शिखर पर ले जाने का लक्ष्य निश्चित रूप से हासिल किया जाएगा। बैठक को सकारात्मक और दूरदर्शी बताते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के समन्वय से जनहित के कार्यों को और प्रभावी बनाया जाएगा।

Previous
Next

Related Posts