Saturday, 29 August 2026

अरावली हमारी पहचान है, इससे कोई छेड़छाड़ नहीं होगी: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा


अरावली हमारी पहचान है, इससे कोई छेड़छाड़ नहीं होगी: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

दुधालिया (डग), झालावाड़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अरावली पर्वतमाला को लेकर चल रही चर्चाओं और विरोध-प्रदर्शनों के बीच बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अरावली सिर्फ पहाड़ नहीं है, बल्कि यह राजस्थान की पहचान और पर्यावरण की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अरावली के महत्व को भली-भांति समझती है और इसके संरक्षण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमजन को भरोसा दिलाते हुए कहा कि अरावली पूरी तरह सुरक्षित है और इससे किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और अरावली से जुड़ा हर निर्णय जनहित, पर्यावरण और भविष्य की पीढ़ियों को ध्यान में रखकर ही लिया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस बयान को अरावली संरक्षण को लेकर फैली आशंकाओं के बीच एक आश्वासन के रूप में देखा जा रहा है।

Previous
Next

Related Posts