Saturday, 29 August 2026

पुणे ग्रैंड टूर ट्रॉफी टूर: जयपुर में भव्य आयोजन, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दिया ‘फिट इंडिया’ का संदेश


पुणे ग्रैंड टूर ट्रॉफी टूर: जयपुर में भव्य आयोजन, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दिया ‘फिट इंडिया’ का संदेश

भारत के पहले ग्लोबल साइकलिंग इवेंट पुणे ग्रैंड टूर के ट्रॉफी टूर के तहत जयपुर में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शिरकत कर आयोजकों, प्रतिभागियों और खेल प्रेमियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया, स्वस्थ भारत और खेलों के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने के विजन को साकार करता है। ऐसे वैश्विक आयोजनों से देश में खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयां मिलती हैं और युवाओं में ऊर्जा, अनुशासन व उत्साह का संचार होता है।

उन्होंने साइकिलिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर देते हुए कहा कि यह स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी बेहद लाभकारी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि कम से कम एक दिन वाहन की जगह साइकिल का उपयोग करें।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, खेल सचिव नीरज के. पवन, पुणे जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी, एशियाई साइकलिंग कनफेडरेशन के चेयरमैन ओंकार सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

    Previous
    Next

    Related Posts