Saturday, 20 December 2025

RJS परीक्षा 2025 का परिणाम जारी, मधुलिका यादव बनीं टॉपर


RJS परीक्षा 2025 का परिणाम जारी, मधुलिका यादव बनीं टॉपर

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा–2025 (RJS-2025) का अंतिम परिणाम शुक्रवार, 19 दिसंबर को जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत सिविल जज के कुल 44 पदों पर चयन किया गया है। इस बार परीक्षा परिणाम में महिलाओं का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। मेरिट लिस्ट के टॉप-5 स्थानों पर केवल महिलाएं हैं, जबकि टॉप-10 में केवल एक पुरुष अभ्यर्थी शामिल है।

RJS-2025 टॉपर: मधुलिका यादव

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली मधुलिका यादव ने 205.5 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। यह उनका दूसरा प्रयास था। पहले प्रयास में प्री परीक्षा भी क्लियर नहीं हो पाई थी, लेकिन कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास के बल पर उन्होंने इस बार प्रदेश में टॉप कर इतिहास रच दिया। उनके पिता चंद्रशेखर यादव यूपी न्यायिक सेवा में जज रह चुके हैं, जिनसे उन्हें न्यायिक सेवा की प्रेरणा मिली।

RJS-2025 की पूरी मेरिट सूची (रैंक 1 से 44)

  1. मधुलिका यादव

  2. प्रज्ञा गांधी

  3. अंबिका राठौड़

  4. आकांक्षा विशोक

  5. मुस्कान गर्ग

  6. भरत जांगड़

  7. दीक्षा राज

  8. भव्या पोखरियाल

  9. प्रकृति घाटियार

  10. साक्षी शर्मा

  11. शुभम भाटी

  12. आशुतोष शर्मा

  13. चंदन बड़गुजर

  14. स्वाति जोशी

  15. जसप्रीत कौर

  16. लक्ष्मी

  17. सूर्या परिहार

  18. रेखा चौधरी

  19. सरवर खान

  20. कृष्णा सागर

  21. मनीषा

  22. सीता कुमारी

  23. रानू आनंद चौहान

  24. रितिका चौधरी

  25. रोहन

  26. सोनल बोहरा

  27. निकिता

  28. गौरव भट्ट

  29. मोनिका मीणा

  30. कैलाश राम

  31. राहुल बंशीवाल

  32. जुगविंदर बीर कौर

  33. रेनू सिंगारिया

  34. शुभम मिश्रा

  35. हिमांशु सिंह

  36. श्रेया शर्मा

  37. तमन्ना सिंगारिया

  38. विशाल बंशीवाल

  39. प्रीति यादव

  40. कृष्णा गुर्जर

  41. उत्कर्ष द्विवेदी

  42. हार्दिक कौशल

  43. शुभम सिंगला

  44. अर्जुन राम

    Previous
    Next

    Related Posts