Saturday, 29 August 2026

भरतपुर के कार्तिक शर्मा की बड़ी छलांग: CSK ने 14.20 करोड़ में खरीदा, मिनी ऑक्शन में रचा इतिहास


भरतपुर के कार्तिक शर्मा की बड़ी छलांग: CSK ने 14.20 करोड़ में खरीदा, मिनी ऑक्शन में रचा इतिहास

अबू धाबी में मंगलवार को आयोजित IPL 2025 के मिनी ऑक्शन में भरतपुर के 19 वर्षीय युवा क्रिकेटर कार्तिक शर्मा सुर्खियों में छा गए। महज 30 लाख की बेस प्राइस वाले कार्तिक को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदते हुए बड़ा दांव लगाया। यह बोली उनकी प्रतिभा का प्रमाण है, जो बेस प्राइस से 47 गुना ज्यादा रही।

कार्तिक एक आक्रामक विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। फिनिशर की भूमिका में उन्होंने अब तक 11 टी-20 मैचों में 27 छक्के जड़े हैं और उनका स्ट्राइक रेट 163 रहा है, जिसने ऑक्शन से पहले कई टीमों का ध्यान खींचा। कई फ्रेंचाइजी के साथ ट्रायल्स के दौरान भी कार्तिक ने अपने बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग कौशल से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।

साधारण परिवार से निकलकर IPL तक का सफर
कार्तिक शर्मा भरतपुर जिले के एक छोटे से गांव के निवासी हैं। उनके पिता ट्यूशन पढ़ाते हैं और मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। सीमित साधनों के बीच मेहनत करते हुए कार्तिक यहां तक पहुंचे हैं। उनका एक भाई मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है, जबकि छोटा भाई राज्य स्तर पर क्रिकेट खेल रहा है।

कार्तिक वर्तमान में रणजी ट्रॉफी खेलकर अपने खेल को लगातार निखार रहे हैं और IPL में उनके प्रदर्शन का प्रदेशभर को इंतजार है। CSK द्वारा इतनी बड़ी बोली लगाना इस युवा प्रतिभा के उज्ज्वल भविष्य का संकेत माना जा रहा है।

    Previous
    Next

    Related Posts