Saturday, 29 August 2026

दिल्ली–जयपुर डबल डेकर ट्रेन के समय में बदलाव: 1 जनवरी 2026 से 10 मिनट पहले चलेगी ट्रेन, दिल्ली कैंट और गुरुग्राम का समय भी बदला


दिल्ली–जयपुर डबल डेकर ट्रेन के समय में बदलाव: 1 जनवरी 2026 से 10 मिनट पहले चलेगी ट्रेन, दिल्ली कैंट और गुरुग्राम का समय भी बदला

दिल्ली से जयपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। दिल्ली सराय–जयपुर डबल डेकर ट्रेन (12986) के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। अब यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 10 मिनट पहले दिल्ली सराय स्टेशन से रवाना होगी। इसके साथ ही दिल्ली कैंट और गुरुग्राम स्टेशनों पर इसके आगमन और प्रस्थान समय में भी आंशिक बदलाव किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि नया टाइम टेबल 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। पहले यह ट्रेन दिल्ली सराय स्टेशन से शाम 5:35 बजे चलती थी, लेकिन नए शेड्यूल के अनुसार अब यह 5:25 बजे प्रस्थान करेगी। समय में बदलाव को नियमित संचालन और सुचारू यातायात प्रबंधन की दृष्टि से आवश्यक बताया गया है।

नई समय-सारणी के अनुसार ट्रेन दिल्ली कैंट स्टेशन पर अब 5:40 बजे पहुंचेगी और 5:42 बजे रवाना होगी, जबकि पहले समय 5:50 बजे आगमन और 5:52 बजे प्रस्थान था। इसी तरह गुरुग्राम स्टेशन पर ट्रेन अब 5:58 बजे पहुंचेगी और 6:00 बजे आगे बढ़ेगी। पहले यहां आगमन 6:08 बजे और प्रस्थान 6:10 बजे होता था।

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय अपडेटेड टाइम टेबल अवश्य चेक करें, ताकि स्टेशन पर किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। रेलवे का कहना है कि यह बदलाव बेहतर समय-पालन सुनिश्चित करने और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।

Previous
Next

Related Posts