Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जन्मदिन के मौके पर सपत्नीक किए मोती डूंगरी और गोविंद देवजी मंदिर में दर्शन, गौशाला में गौसेवा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जन्मदिन के मौके पर सपत्नीक किए मोती डूंगरी और गोविंद देवजी मंदिर में दर्शन, गौशाला में गौसेवा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने और जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को धार्मिक स्थलों पर जाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। सबसे पहले वे सपत्नीक मोती डूंगरी स्थित गणेश मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर राजस्थान की जनता के लिए मंगलकामनाएं की।

इसके बाद मुख्यमंत्री सपत्नीक गोविंद देव जी मंदिर, जयपुर पहुंचे। यहां उन्होंने विशेष पूजा कर प्रदेश में शांति, समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में आमजन व भक्तों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

धार्मिक कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पिंजरापोल गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गौमाताओं को हरा चारा और गुड़ खिलाकर गौसेवा की। उन्होंने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है और प्रदेश सरकार भी गौसंरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री शर्मा के इन धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर लोगों में सकारात्मक संदेश गया है, वहीं राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में यह दिन विशेष आध्यात्मिक माहौल से भरा रहा।

Previous
Next

Related Posts