Saturday, 29 August 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा—
“राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वे राज्य के विकास यात्रा को नई ऊर्जा देने और युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए उल्लेखनीय प्रयास कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन प्रदान करें।”

प्रधानमंत्री की इस शुभकामना पोस्ट को बड़ी संख्या में लोगों ने लाइक और रीट्वीट किया है। पीएम की सराहना से पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उत्साहित दिखाई दिये।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जो पिछले दो वर्षों से प्रदेश में सुशासन, विकास और पारदर्शिता को लेकर कई महत्त्वपूर्ण पहल कर रहे हैं, उन्हें प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं ने विशेष राजनीतिक महत्व भी दिया है।

    Previous
    Next

    Related Posts