Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस ने वायरल वीडियो मामले में विधायक अनीता जाटव को भेजा कारण बताओ नोटिस


कांग्रेस ने वायरल वीडियो मामले में विधायक अनीता जाटव को भेजा कारण बताओ नोटिस

जयपुर। विधायक निधि स्वीकृति के लिए कथित रिश्वत मांगने से जुड़े वायरल वीडियो मामले में कांग्रेस ने अपनी विधायक अनीता जाटव पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की शुरुआत कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) ने अनीता जाटव को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सात दिन के भीतर जवाब मांगा है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में जवाब नहीं मिलने पर आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया

शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसे एक अखबार ने स्टिंग ऑपरेशन बताया। वायरल क्लिप में कांग्रेस विधायक अनीता जाटव के साथ भाजपा विधायक रेवंत राम डांगा और निर्दलीय विधायक रितु बानावत भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में कथित तौर पर विधायक निधि से फंड मंजूर कराने के बदले रिश्वत मांगने की बात सामने आई है।

कौन हैं तीनों विधायक?

अनीता जाटव — कांग्रेस से पहली बार MLA

करौली जिले के हिंडौन से पहली बार विधायक बनीं अनीता जाटव को कांग्रेस ने 5 बार के विधायक भरोसीलाल जाटव का टिकट काटकर उम्मीदवार बनाया था।

रेवंत राम डांगा — खींवसर से BJP विधायक

रेवंत राम डांगा लंबे समय तक हनुमान बेनीवाल के सहयोगी रहे। 2023 में बेनीवाल के खिलाफ नहीं जीत पाए, लेकिन 2024 उपचुनाव में कनिका बेनीवाल को हराकर खींवसर सीट BJP को दिलाई।

रितु बानावत — भरतपुर के बयाना से निर्दलीय MLA

2018 में भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ने वाली रितु बानावत 2023 में टिकट न मिलने पर निर्दलीय मैदान में उतरीं और जीत दर्ज की।

    Previous
    Next

    Related Posts