



केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भजनलाल शर्मा राजस्थान की वीरभूमि की विरासत, संस्कृति और गौरव को सुरक्षित रखते हुए किसानों, महिलाओं और युवाओं के सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विश्वास” के मंत्र को सार्थक रूप से आगे बढ़ा रहे हैं। गृह मंत्री ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना भी की।
सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य में सुशासन, विकास और पारदर्शिता को नई दिशा मिलने की बात भाजपा नेताओं द्वारा लगातार कही जा रही है। अमित शाह की यह शुभकामना पोस्ट राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर महत्वपूर्ण संदेश मानी जा रही है।