



मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार सुबह आमजन के बीच पहुंचकर सादगी और सहजता का परिचय दिया। उन्होंने जयपुर के चौड़ा रास्ता स्थित एक स्थानीय दुकान पर चाय का स्वाद लिया और वहां मौजूद लोगों तथा वेंडर्स से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री के अचानक पहुंचने से दुकानदारों और राहगीरों में उत्साह का माहौल बन गया।
चाय पीने के बाद मुख्यमंत्री शर्मा ने यूपीआई के माध्यम से डिजिटल पेमेंट कर कैशलेस लेन-देन को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से डिजिटल माध्यमों का अधिक उपयोग करने, पारदर्शिता बनाए रखने और छोटे व्यापारियों की सुविधा को प्राथमिकता देने की अपील भी की।
मुख्यमंत्री शर्मा का यह सौहार्दपूर्ण और जमीन से जुड़ा हुआ अंदाज लोगों को खूब पसंद आया। चौड़ा रास्ता जैसे भीड़-भाड़ वाले बाजार में अचानक उनके पहुंचने से आमजन को उनसे रूबरू होने का अवसर मिला और लोगों ने इस अनुभव को उत्साह के साथ साझा किया।