



जयपुर। पूर्व पार्षद और वरिष्ठ पत्रकार कमलेश गोयल, पुत्र स्वर्गीय श्री ओमप्रकाश गोयल का 11 दिसंबर को निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से पत्रकारिता जगत और स्थानीय सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। अपने सौम्य स्वभाव, जनसेवा भावना और सक्रिय सामाजिक योगदान के लिए वे लंबे समय से सम्मानित व्यक्तित्व रहे।
परिजनों के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा 12 दिसंबर सुबह 9 बजे उनके निवास स्थान फ्लैट नंबर S-2, उषा एनक्लेव, मकान नंबर 47/96, किरण पथ, मानसरोवर, जयपुर से प्रस्थान करेगी, जो मोक्षधाम, स्वर्ण पथ, मानसरोवर पहुंचेगी। श्रद्धालुओं और परिचितों ने इस कठिन घड़ी में गोयल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
