Wednesday, 10 December 2025

दिल्ली में पीएम मोदी से मिलीं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी कहा— प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन देता है नई ऊर्जा


दिल्ली में पीएम मोदी से मिलीं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी कहा— प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन देता है नई ऊर्जा

दिल्ली। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आत्मीय शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्रदेश विकास, प्रशासनिक सुधारों और भविष्य की प्राथमिकताओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बताया गया कि बातचीत बेहद सकारात्मक और मार्गदर्शक रही।

भेंट के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का प्रेरणादायी मार्गदर्शन, सकारात्मक दृष्टि और राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा नई ऊर्जा प्रदान करती है। उनकी सादगी, जनसेवा का जुनून और नेतृत्व क्षमता मानव कल्याण के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विज़न न केवल देश की प्रगति का आधार है, बल्कि राजस्थान के विकास के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार जनकल्याण और सुशासन की दिशा में निरंतर तेज गति से काम कर रही है। इस शिष्टाचार भेंट को राजस्थान और केंद्र के बीच बेहतर समन्वय और मजबूत सहयोग का संकेत माना जा रहा है।

दिल्ली में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मुलाकात

दिल्ली। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से सौहार्दपूर्ण शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अत्यंत सार्थक चर्चा के साथ हुई, जिसमें राज्य और केंद्र के बीच समन्वय, जनसेवा की गुणवत्ता बढ़ाने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को और मजबूत करने पर विशेष जोर रहा।

बैठक के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती, सार्वजनिक अपेक्षाओं के अनुरूप प्रभावी प्रशासन, तथा जनप्रतिनिधियों की भूमिका जैसे विषयों पर अपने सुझाव साझा किए। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इन सुझावों को “अत्यंत मार्गदर्शक और प्रेरणादायी” बताया और कहा कि यह संवाद राजस्थान के जनहित कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

दिया कुमारी ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का मार्गदर्शन जनसेवा की दिशा में अत्यंत उपयोगी है। यह संवाद राज्य के हितों को सुदृढ़ करने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर जनकल्याण कार्यों के लिए भी ऊर्जा प्रदान करता है। इस मुलाकात को राज्य और केंद्र के बीच बेहतर सहयोग और नीति⁃निर्माण के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

दिल्ली में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटनमंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात

दिल्ली। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से सौहार्दपूर्ण शिष्टाचार भेंट की। बैठक के दौरान राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन विकास की संभावनाएं, नई परियोजनाओं, तथा आगामी योजनाओं पर विस्तृत, रचनात्मक और सकारात्मक चर्चा हुई।

बैठक में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राजस्थान के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि राज्य के हेरिटेज संरक्षण, पर्यटन आधारित ढांचागत विकास, और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान की उपस्थिति को और मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार हरसंभव सहयोग देगी। शेखावत ने राजस्थान के अनूठे पर्यटन स्थलों और संस्कृति को वैश्विक मंच पर और अधिक आक्रामक तरीके से प्रोजेक्ट करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के मार्गदर्शन और सहयोग से राजस्थान का पर्यटन क्षेत्र नई दिशा और गति प्राप्त करेगा। इससे राज्य में आर्थिक विकास, निवेश और रोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। यह मुलाकात राज्य के पर्यटन क्षेत्र में तेज़ी से हो रहे बदलाव और आगे की संभावनाओं के लिहाज़ से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Previous
Next

Related Posts