



राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आरएएस भर्ती-2023 के साक्षात्कार चरण में दस्तावेजों की कमी के कारण प्रोविजनल रखे गए अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर प्रदान किया है। आयोग ने ऐसे 78 अभ्यर्थियों की सूची, उनके अपूर्ण दस्तावेज और कारणों सहित अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है।
आयोग सचिव के अनुसार, पात्रता जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने के चलते इन अभ्यर्थियों को प्रोविजनल रखा गया था।
साक्षात्कार के समय भी दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया था।
उसके बाद स्मरण पत्र भेजते हुए पर्याप्त समय प्रदान किया गया।
इसके बावजूद कुछ अभ्यर्थियों ने अभी तक अपने दस्तावेज पूरे नहीं किए, जिसके चलते अब अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
सूचीबद्ध सभी 78 अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे—
आवश्यक दस्तावेज मूल रूप में,
उनकी स्व-हस्ताक्षरित छायाप्रति,
लेकर व्यक्तिगत रूप से RPSC कार्यालय में
11 दिसंबर को प्रातः 11:00 बजे तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि तक दस्तावेज पूरा नहीं करने पर—
अभ्यर्थी की पात्रता रद्द कर दी जाएगी
और चयन स्वतः निरस्त हो जाएगा।
समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार का पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी संबंधित अभ्यर्थियों को इसकी सूचना SMS के माध्यम से भी भेजी गई है।