Saturday, 29 August 2026

जोधपुर में यूक्रेनी टूरिस्ट महिला की मौत, हिंदू रीति-रिवाज से होगा अंतिम संस्कार — मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमॉर्टम कर शव सौंपा


जोधपुर में यूक्रेनी टूरिस्ट महिला की मौत, हिंदू रीति-रिवाज से होगा अंतिम संस्कार — मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमॉर्टम कर शव सौंपा

जोधपुर में भारत घूमने आई यूक्रेन की 58 वर्षीय महिला कैतरीना की अचानक मौत हो गई। मंगलवार को यूक्रेनी दूतावास द्वारा नियुक्त एजेंसी प्रतिनिधि को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव सौंप दिया गया। खास बात यह है कि क्रिश्चियन समुदाय से होने के बावजूद कैतरीना का अंतिम संस्कार जोधपुर में हिंदू रीति-रिवाज से किया जाएगा।

मामला चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र का

कैतरीना 30 दिन के टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थीं और चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-19 में गौरव मिश्रा के घर पर ठहरी हुई थीं। इससे पहले भी वह दो बार भारत आ चुकी थीं।

गुड मॉर्निंग कहकर सोईं, फिर नहीं उठीं

गौरव मिश्रा के अनुसार,

  • 6 दिसंबर की सुबह 8:30 बजे कैतरीना उठीं,

  • घर की एक बच्ची को गुड मॉर्निंग कहा और

  • फिर दोबारा सो गईं।

सुबह 10:30 बजे तक न उठने पर गौरव ने देखा तो वह अचेत थीं। उन्हें तुरंत 108 एम्बुलेंस से महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक की आशंका है, जबकि सटीक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा।

दूतावास ने नियुक्त की एजेंसी, मुस्लिम प्रतिनिधि ने लिया शव

यूक्रेनी दूतावास को सूचना देने पर उन्होंने शव की प्रक्रिया के लिए इंडियन फ्यूनरल सर्विस एजेंसी को हायर किया।
एजेंसी की ओर से मुस्लिम प्रतिनिधि छोटू खान मेहर (कापरड़ा निवासी) को कैतरीना का शव रिसीव करने भेजा गया, जिन्होंने पूरी प्रक्रिया संभाली।

हिंदू रीति से अंतिम संस्कार आज

कैतरीना का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह 11 बजे, जोधपुर के सिवांची गेट स्थित स्वर्गाश्रम में हिंदू परंपरा के अनुसार किया जाएगा।
उनके बेटे ओलंग को सोशल मीडिया कॉल के जरिए मौत की सूचना दे दी गई है।

    Previous
    Next

    Related Posts