



राजस्थान सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक reshuffle करते हुए RAS प्रियंका राठौड़ का तबादला कर उन्हें सहायक कलेक्टर, जयपुर-II (शहर) के पद पर नियुक्त किया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति राज्यहित में तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
इसी आदेश के तहत RAS गौरव बांकावत, जो अब तक सहायक कलेक्टर जयपुर-II (शहर) के पद पर कार्यरत थे, उन्हें प्रशासनिक कारणों से APO (Awaiting Posting Order) कर दिया गया है।
उन्हें अगले आदेश तक APO रखा जाएगा और उनकी उपस्थिति कार्मिक विभाग में दर्ज रहेगी।