Saturday, 28 March 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ससुर के बड़े भाई का निधन, बाबुला गांव पहुंचकर किये अंतिम दर्शन


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ससुर के बड़े भाई का निधन, बाबुला गांव पहुंचकर किये अंतिम दर्शन

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ससुर के बड़े भाई किशनलाल (80) का सोमवार देर रात निधन हो गया। सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा डीग जिले के कुम्हेर उपखंड के बाबुला गांव पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत वरिष्ठ परिजन के अंतिम दर्शन किए और परिवार को संवेदना व्यक्त की। अंतिम दर्शन के बाद मुख्यमंत्री जयपुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान डीग–कुम्हेर विधायक शैलेश सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।

लंबी बीमारी के चलते हुआ निधन

परिवार के सदस्यों के अनुसार, किशनलाल पुत्र स्व. रामजीलाल निवासी बाबुला गांव बीते कई दिनों से बीमारी से जूझ रहे थे। सोमवार देर रात करीब 10 बजे उनका निधन हुआ। मंगलवार सुबह अंतिम संस्कार से पूर्व मुख्यमंत्री ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

Previous
Next

Related Posts