Saturday, 29 August 2026

जयपुर में नशा सप्लाई नेटवर्क पर एटीएस–एएनटीएफ की संयुक्त छापेमारी: 35 ठिकानों पर दबिश, 22 FIR दर्ज, 22 आरोपी गिरफ्तार


जयपुर में नशा सप्लाई नेटवर्क पर एटीएस–एएनटीएफ की संयुक्त छापेमारी: 35 ठिकानों पर दबिश, 22 FIR दर्ज, 22 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर। शहर में विद्यार्थियों और युवाओं के बीच तेजी से फैल रहे नशे के जाल पर करारी चोट करते हुए एटीएस (ATS) और एएनटीएफ (ANTF) ने संयुक्त अभियान में रविवार को 35 जगहों पर एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई शहर के उन इलाकों में केंद्रित थी, जहां कॉलेज, कोचिंग संस्थान और युवाओं की आवाजाही अधिक रहती है। विशेष अभियान के दौरान 22 एफआईआर दर्ज हुईं और 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 1,93,610 रुपए नकद, विभिन्न मादक पदार्थ और अवैध शराब बरामद की गई।

सूचनाओं के बाद बना एक्शन प्लान

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन. ने बताया कि शिक्षण संस्थानों के आसपास नशे की सप्लाई बढ़ने की सूचनाओं पर आईजी विकास कुमार के निर्देशन में विस्तृत योजना बनाई गई। इसके लिए 35 टीमें गठित की गईं, जिन्होंने कई दिनों तक गुप्त रूप से जानकारी जुटाई और फिर एक साथ शहरभर में दबिश दी।

एक साथ कार्रवाई, अपराधियों में हड़कंप

जब सभी 35 टीमें एक ही समय पर अलग-अलग इलाकों में पहुंचीं तो नशा तस्करों को भागने का कोई मौका नहीं मिला। कई स्थानों पर पुलिस को छिपाकर रखे मादक पदार्थ, अवैध शराब और नकदी मिली। जयपुर ग्रामीण के चंदवाजी थाना क्षेत्र में भी समानांतर कार्रवाई की गई।

कहाँ-कहाँ हुई कार्रवाई?

कुल 22 मुकदमे दर्ज हुए, जिनमें15 प्रकरण मादक पदार्थों से, 7 प्रकरण अवैध शराब से संबंधित हैं।

थानोंवार FIR:

  • सांगानेर सदर – 02

  • रामनगरिया – 02

  • शिप्रापथ – 01

  • प्रताप नगर – 04

  • शिवदासपुरा – 02

  • मुहाना – 02

  • झोटवाड़ा – 01

  • चंदवाजी – 01

  • सांगानेर – 01

  • नारायण विहार – 01

  • ट्रांसपोर्ट नगर – 01

  • बजाज नगर – 01

  • करधनी – 01

  • मोतीडूंगरी – 02

गिरफ्तार आरोपियों की सूची व पते

क्रम

आरोपी का नाम

पता / निवास स्थान

1

बिना सांसी

पटेल कॉलोनी, शिवदासपुरा

2

सुधीर मालावत

जानीपुर, टोंक

3

पिंकी सांसी

कच्ची बस्ती, बरकत कॉलोनी, झोटवाड़ा

4

हीरा देवी

पार्किंग गेट नंबर 2, गांधी नगर रेलवे स्टेशन

5

सुमन देवी

वेद वाटिका, त्रिवेणी नगर, मानसरोवर

6

पारस जैन

गोपी नगर कॉलोनी, 80 फीट रोड, सांगानेर

7

राधा सांसी

मुहाना

8

राजेंद्र

महेश नगर

9

सीमा सांसी

ट्रांसपोर्ट नगर

10

रमेश सांसी उर्फ रामू

सेक्टर 4, प्रताप नगर

11

आरती सांसी

शिक्षा पथ, मानसरोवर

12

नगीन

सेक्टर 17, प्रताप नगर

13

पूजा सांसी

सुमेर नगर, मुहाना

14

मोहित गुर्जर

कुशालपुर, चंदवाजी

15

विकास सांसी

चतराला सर्कल के पास, सीतापुरा

16

कटीना सांसी

माताजी मंदिर के पास, मालपुरा गेट

17

मुकेश सिंह सांसी

मोहन नगर, गोविंदपुरा, सांगानेर सदर

18

अमर सिंह

कच्ची बस्ती, दुर्गापुरा पुलिया

19

बीना सांसी

जयशंकर कॉलोनी, मान्यावास

20

संध्या सांसी

श्योपुर रोड, सेक्टर 06, प्रताप नगर

21

राधाकिशन दरोगा

निवानिया, दूनी, टोंक

22

अमरचंद सांसी

ओम शिव नगर, करधनी


Previous
Next

Related Posts