Wednesday, 10 December 2025

भाजपा ने घोषित की जिला प्रभारियों की नई सूची: प्रदेश कार्यकारिणी से बाहर हुए तीन नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी, 44 संगठनात्मक जिलों में प्रभारी–सह प्रभारी नियुक्त


भाजपा ने घोषित की जिला प्रभारियों की नई सूची: प्रदेश कार्यकारिणी से बाहर हुए तीन नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी, 44 संगठनात्मक जिलों में प्रभारी–सह प्रभारी नियुक्त

जयपुर। भाजपा ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के बाद अब संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करते हुए 44 संगठनात्मक जिलों के लिए जिला प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। इस सूची में विशेष ध्यान देने वाली बात यह है कि प्रदेश टीम से बाहर किए गए तीन नेताओं को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है, जो पार्टी में संतुलन और सामंजस्य बनाए रखने की नीति को दर्शाता है।

पार्टी ने निवर्तमान उपाध्यक्ष प्रभुलाल सैनी को जयपुर शहर का प्रभारी नियुक्त किया है। इसी तरह निवर्तमान उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा को उदयपुर देहात जिले का प्रभारी बनाया गया है। वहीं पूर्व प्रदेश मंत्री अनिता कटारा को बांसवाड़ा जिले में सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों को फिर मिली बड़ी भूमिका

पार्टी ने संगठन कार्यों में अनुभव रखने वाले कई पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें—प्रदेश महामंत्री जगवीर छाबा,अभिषेक मटोरिया,वीरम देव सिंह को जिला प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा प्रदेश मंत्री रहे लक्ष्मीकांत भारद्वाज,अशोक सैनी,श्रवण सिंह राव,जोगेन्द्र सिंह राजपुरोहित को भी अब जिला प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा संगठन के अनुसार यह नियुक्तियां आगामी निकाय और पंचायत चुनावों को देखते हुए की गई हैं, ताकि पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूत बने और संगठनात्मक गतिविधियों का समन्वय प्रभावी रूप से हो सके।

Previous
Next

Related Posts