Saturday, 14 March 2026

जयपुर में हनी ट्रैप का मामला: शादी का झांसा देकर युवती ने युवक से ऐंठे 2 लाख, अब 10 लाख की कर रही थी मांग


जयपुर में हनी ट्रैप का मामला: शादी का झांसा देकर युवती ने युवक से ऐंठे 2 लाख, अब 10 लाख की कर रही थी मांग

जयपुर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में एक युवती द्वारा युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद युवती ने पीड़ित को शादी का झांसा दिया और लिव-इन में रहकर उससे 2 लाख रुपए ले लिए। SHO मनीष गुप्ता के अनुसार, घाटगेट निवासी 28 वर्षीय युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि युवती अर्चना (बदला हुआ नाम) ने शादी से इंकार करते हुए अब उससे 10 लाख रुपए की मांग शुरू कर दी।

पीड़ित के अनुसार, युवती और उसके परिवार ने जान से मारने और झूठे आरोप लगाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। लगातार ब्लैकमेलिंग और धमकियों से परेशान होकर युवक ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Previous
    Next

    Related Posts