Monday, 08 December 2025

राज्य सरकार ने जारी की जनगणना अधिकारियों की अधिसूचना, नगरीय निकायों में नई जिम्मेदारियाँ तय


राज्य सरकार ने जारी की जनगणना अधिकारियों की अधिसूचना, नगरीय निकायों में नई जिम्मेदारियाँ तय

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। राज्य सरकार ने आगामी जनगणना कार्यों को व्यवस्थित और समयबद्ध ढंग से संचालित करने के लिए जनगणना अधिकारियों की नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के तहत नगरीय निकाय स्तर पर भी अधिकारियों के दायित्व स्पष्ट कर दिए गए हैं।

नई व्यवस्था के अनुसार, नगर निगम क्षेत्र में आयुक्त को प्रमुख जनगणना अधिकारी बनाया गया है। वहीं नगर निगम और नगर परिषद में अतिरिक्त आयुक्त/आयुक्त को नगर जनगणना अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा नगर निगम के ज़ोन और नगर पालिका क्षेत्रों में उपायुक्त व कार्यकारी अधिकारी (EO) को चार्ज जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है। राजस्व अधिकारियों को भी अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी बनाया गया है, जो अपने अधिकार क्षेत्र में जनगणना संबंधी कार्यों की पूरी जवाबदेही निभाएंगे।

सरकार का कहना है कि इस अधिसूचना से जनगणना कार्यों का समन्वय, निगरानी और डेटा संग्रहण की गुणवत्ता मजबूत होगी। आने वाले महीनों में जनगणना प्रक्रिया को तेजी देने के लिए प्रशिक्षण और तकनीकी तैयारियाँ भी की जाएंगी।

Previous
Next

Related Posts