Tuesday, 03 March 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संभागीय बैठकों से पहले अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर दी श्रद्धांजलि


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संभागीय बैठकों से पहले अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास से कोटा, जयपुर और जोधपुर संभागों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठकों की तैयारियों में जुटे रहे। बैठक शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अंबेडकर का जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनका योगदान भारतीय लोकतंत्र की नींव है।

उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, समानता और मानव अधिकारों के लिए बाबा साहेब की सोच आज भी सरकार के नीति-निर्माण और सुशासन के मूल में है। अंबेडकर के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री विभिन्न विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति पर कोटा, जयपुर और जोधपुर संभागों की महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। इन बैठकों में कानून-व्यवस्था, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, जनकल्याण कार्यक्रमों और आगामी गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी।

Previous
Next

Related Posts