Saturday, 29 August 2026

पत्रकार कॉलोनी समिति अध्यक्ष और पिंक सिटी प्रेस क्लब के पूर्व उपाध्यक्ष काना राम कड़वा का निधन


पत्रकार कॉलोनी समिति अध्यक्ष और पिंक सिटी प्रेस क्लब के पूर्व उपाध्यक्ष काना राम कड़वा का निधन

मानसरोवर स्थित पत्रकार कॉलोनी समिति के अध्यक्ष और पिंकसिटी प्रेस क्लब के पूर्व उपाध्यक्ष काना राम कड़वा का शुक्रवार देर रात एसएमएस अस्पताल, जयपुर में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत और समाजसेवी संगठनों में गहरा शोक व्याप्त हो गया है।

कड़वा लंबे समय से पत्रकार और समाजसेवी के रूप में सक्रिय रहे। उनके परिचितों के अनुसार वे मिलनसार, शांत स्वभाव और सभी को साथ लेकर चलने वाले व्यक्तित्व के धनी थे। पत्रकारिता क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।परिजनों ने जानकारी दी कि उनका अंतिम संस्कार शनिवार सुबह 10 बजे उनके पैतृक गांव कड़वा का वास, दूदू के पास किया जाएगा।

‘राजस्थान का पंछी’ डिजिटल वेबसाइट परिवार उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करता है और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता है।

Previous
Next

Related Posts