Tuesday, 03 March 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अल सुबह पहुंचे जवाहर सर्किल: बिना प्रोटोकॉल की मार्निंग वॉक से दिया 'फिट राजस्थान' का संदेश


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अल सुबह पहुंचे जवाहर सर्किल: बिना प्रोटोकॉल की मार्निंग वॉक से दिया 'फिट राजस्थान' का संदेश

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार तड़के अचानक जयपुर के जवाहर सर्किल पहुंचे और बिना किसी औपचारिक प्रोटोकॉल के सामान्य लोगों की तरह मार्निंग वॉक की। मुख्यमंत्री के नियमित सुरक्षा प्रोटोकॉल में जहां रूट लिया जाता है, वहीं इस बार उन्होंने बिना रूट और कम से कम सुरक्षा प्रबंधन के साथ पार्क में प्रवेश किया।

मुख्यमंत्री शर्मा बनने से पहले भी भजनलाल शर्मा जवाहर सर्किल में नियमित रूप से सैर करते थे। अब मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए भी वे अपनी यह दिनचर्या नहीं छोड़ रहे हैं। वे प्रतिदिन मुख्यमंत्री निवास पर लगभग 45 मिनट योग व मार्निंग वॉक करते हैं और समय मिलने पर शहर के विभिन्न पार्कों में भी पहुंच जाते हैं।

मुख्यमंत्री शर्मा की इस अलसुबह की वॉक के दो मुख्य उद्देश्य हैं—पहला, फिटनेस को लेकर पूरे प्रदेश में ‘फिट राजस्थान’ का संदेश देना औरदूसरा, आमजन से सहज रूप से मिलना, बातचीत करना और उनकी समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से जानना।

मार्निंग वॉक के दौरान मुख्यमंत्री को कई पुराने मित्र, जानकार और परिचित लोग भी मिले। स्थानीय लोग उनसे मिलकर उत्साहित दिखाई दिए और कई लोग उनके साथ वॉक में शामिल हो गए।

मुख्यमंत्री शर्मा के इस अनौपचारिक और सहज व्यवहार ने लोगों में यह संदेश भी दिया कि वे अब भी पहले की तरह जनता के बीच रहना पसंद करते हैं और पद की दूरी उनके व्यवहार में आड़े नहीं आती।

Previous
Next

Related Posts