Wednesday, 04 February 2026

कोटा के चंबल रिवर फ्रंट पर IPS सुजीत शंकर और IAS चारू ने लिए सात फेरे: शौर्य घाट पर हुआ पारंपरिक विवाह


कोटा के चंबल रिवर फ्रंट पर IPS सुजीत शंकर और IAS चारू ने लिए सात फेरे: शौर्य घाट पर हुआ पारंपरिक विवाह

कोटा के खूबसूरत चंबल रिवर फ्रंट पर मंगलवार देर रात एक सादगीपूर्ण लेकिन बेहद चर्चित विवाह सम्पन्न हुआ। IAS अधिकारी चारू और IPS अफसर सुजीत शंकर ने शौर्य घाट पर हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लेकर जीवन का नया अध्याय शुरू किया। विवाह समारोह में केवल चुनिंदा मेहमानों को आमंत्रित किया गया था, जिससे यह अफसर जोड़ी का निजी और शांत आयोजन रही।

शादी की रस्में रात लगभग दो बजे पूरी हुईं। दूल्हा सुजीत शंकर 30 नवंबर की शाम बारात के साथ पहुंचे। सफेद शेरवानी में सजे IPS दूल्हे की निकासी में बारातियों ने खूब डांस किया। घोड़ी पर सवार होकर जब सुजीत शंकर विवाह स्थल पर पहुंचे, तो माहौल उत्साह से भर गया। थोड़ी देर बाद लाल जोड़े में सजी IAS दुल्हन चारू वरमाला के स्टेज पर आईं। वरमाला के दौरान फूलों की बारिश ने इस पल को और यादगार बना दिया।

दुल्हन चारू वर्तमान में कोटा जिले के रामगंजमंडी में SDM पद पर तैनात हैं और 2022 बैच की IAS अधिकारी हैं। यह उनकी पहली पोस्टिंग है। वहीं दूल्हे IPS सुजीत शंकर बिहार के रहने वाले हैं और 2020 बैच के अधिकारी हैं। कोटा ग्रामीण में एसपी के रूप में उनकी यह दूसरी पोस्टिंग है। अक्टूबर 2024 से वे यहां अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

चंबल रिवर फ्रंट जैसे खूबसूरत लोकेशन पर दो युवा प्रशासनिक अधिकारियों का विवाह होने से यह समारोह शहर में चर्चा का विषय बना रहा। सादगी, मर्यादा और पारंपरिक रस्मों के साथ सम्पन्न यह शादी प्रशासनिक जगत के लोगों के लिए भी खास आकर्षण का केंद्र रही।

    Previous
    Next

    Related Posts