Saturday, 29 August 2026

जयपुर में राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत प्रचारिका ऋतु शर्मा के भाई के विवाह में तेलंगाना के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शामिल होकर नवविवाहितों को दी शुभकामनाएं

जयपुर में राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत प्रचारिका ऋतु शर्मा के भाई के विवाह में तेलंगाना के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शामिल होकर नवविवाहितों को दी शुभकामनाएं

जयपुर। जयपुर में मंगलवार को राष्ट्र सेविका समिति, जोधपुर प्रांत (RSS) की प्रांत प्रचारिका ऋतु शर्मा के भाई के विवाह कार्यक्रम में तेलंगाना के भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा में शामिल होकर सभी ने नवविवाहित दंपती को उज्ज्वल भविष्य, सुखमय दांपत्य जीवन और समृद्धि की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। 

इस विवाह समारोह में सरकारी मुख्य सचेतक योगेश्वर गर्ग और पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी सहित सामाजिक व सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य जन भी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में आत्मीयता, परंपरा और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की झलक देखने को मिली। समारोह के दौरान परिवारजनों और अतिथियों ने दूल्हा–दुल्हन को आशीर्वाद देकर मंगलमय जीवन की कामना की।

Previous
Next

Related Posts