Tuesday, 10 March 2026

IND VS SA 2nd ODI: भारत 359 रन भी नहीं बचा सका, साउथ अफ्रीका ने आखिरी ओवर में जीता दूसरा वनडे, सीरीज़ 1-1 से बराबर


IND VS SA 2nd ODI: भारत 359 रन भी नहीं बचा सका, साउथ अफ्रीका ने आखिरी ओवर में जीता दूसरा वनडे, सीरीज़ 1-1 से बराबर
PIC @BCCI

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में भारत 359 रन जैसे विशाल लक्ष्य की रक्षा नहीं कर सका। साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट खोकर अंतिम ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और सीरीज़ 1-1 से बराबर कर दी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड की शानदार सेंचुरी की बदौलत 358 रन बनाए। कप्तान केएल राहुल ने भी उपयोगी अर्धशतक लगाया। साउथ अफ्रीका से मार्को यानसन ने 2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान टीम ने 5वें ओवर में ही पहला विकेट खो दिया, लेकिन कप्तान टेम्बा बावुमा (44) और ऐडन मार्करम ने शतकीय साझेदारी की। मार्करम ने शानदार सेंचुरी जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस (54) और मैथ्यू ब्रीट्जकी (68) ने भी अहम योगदान दिया।

322 रन तक पहुंचते-पहुंचते अफ्रीका अपने बड़े बल्लेबाज खो चुका था, लेकिन अंत में कॉर्बिन बॉश ने निडर बल्लेबाजी करते हुए 37 रन बनाकर टीम को रोमांचक जीत दिला दी।

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट लिए। कुलदीप यादव और हर्षित राणा को 1-1 विकेट मिला।

सीरीज़ का निर्णायक तीसरा वनडे 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।

    Previous
    Next

    Related Posts