Saturday, 14 March 2026

एसआईपीएफ विभाग ने शुरू की व्हाट्सएप चैटबॉट सुविधा, अब कर्मचारियों को खाता और लेजर की जानकारी कुछ ही सेकंड में


एसआईपीएफ विभाग ने शुरू की व्हाट्सएप चैटबॉट सुविधा, अब कर्मचारियों को खाता और लेजर की जानकारी कुछ ही सेकंड में

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पारदर्शी और सुगम शासन व्यवस्था की मंशा को आगे बढ़ाते हुए उपमुख्यमंत्री (वित्त) दिया कुमारी के निर्देश पर राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि (SIPF) विभाग ने कर्मचारियों के लिए बेहद उपयोगी व्हाट्सएप चैटबॉट सुविधा लॉन्च की है।

संयुक्त निदेशक (जनसंपर्क एवं मुख्यालय) प्रहलाद कुमार मीना ने बताया कि कर्मचारी 9462255117 नंबर को अपने मोबाइल में सेव करें, यह स्वतः SIPF Department के नाम से सेव हो जाएगा। चैटबॉट के माध्यम से कर्मचारी अपने खाते, लेजर एवं अन्य महत्वपूर्ण वित्तीय विवरण सीधे व्हाट्सएप पर कुछ ही सेकंड में प्राप्त कर सकेंगे।

व्हाट्सएप पर भेजे जाने वाले सभी संदेश विभाग के आधिकारिक नाम से दिखाई देंगे, जिससे कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करने में आसानी होगी कि वे सत्यापित और अधिकृत जानकारी ही प्राप्त कर रहे हैं।

श्री मीना ने बताया कि यह सुविधा कर्मचारियों का समय और प्रयास बचाने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिससे डिजिटल सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। विभाग ने सभी कर्मचारियों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत संदेशों पर ही भरोसा करें और किसी भी संदिग्ध ईमेल, फोन कॉल या संदेश को अनदेखा करें।

SIPF ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि चैटबॉट के नाम से प्राप्त किसी भी अनधिकृत लिंक या सूचना पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें। इससे कर्मचारियों के वित्तीय डाटा की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

    Previous
    Next

    Related Posts