



जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को खाटूश्यामजी धाम पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन किए। उन्होंने खाटू मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश की समृद्धि, जनकल्याण तथा सभी नागरिकों के सुख, शांति और खुशहाल भविष्य की कामना की।
दर्शन के बाद देवनानी ने कहा कि खाटूश्यामजी का आशीर्वाद समाज को सद्भाव, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। यहां आकर हमेशा दिव्य शांति का अनुभव होता है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के विकास और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए निरंतर सकारात्मक प्रयास जारी रहेंगे।उनके साथ भाजपा के पूर्व सांसद रामचरण बोहरा भी थे।