Saturday, 29 August 2026

हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र — पूर्व सांसद रामेश्वर डूडी को श्रद्धांजलि न देने पर जताया गहरा विरोध


हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र — पूर्व सांसद रामेश्वर डूडी को श्रद्धांजलि न देने पर जताया गहरा विरोध

नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर शीतकालीन सत्र के पहले दिन स्वर्गीय रामेश्वर डूडी को श्रद्धांजलि सूची में शामिल न किए जाने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
1 दिसंबर को सत्र की शुरुआत में सदन की परंपरा अनुसार दिवंगत पूर्व सांसदों को श्रद्धांजलि दी गई, लेकिन पूर्व सांसद, राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और किसान समाज के दिग्गज नेता स्वर्गीय रामेश्वर सिंह डूडी का नाम शामिल नहीं किया गया। इस पर बेनीवाल ने गंभीर आपत्ति जताई है।

बेनीवाल ने पत्र में लिखा—
“यह दुखद है कि किसान समाज के शीर्ष नेता और राजस्थान की आवाज रहे स्वर्गीय रामेश्वर डूडी का सदन में जिक्र तक नहीं किया गया। इससे प्रदेश और देश के किसानों में भारी रोष है।”
उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष स्वयं राजस्थान से आते हैं और डूडी भी प्रदेश के बड़े नेता रहे हैं, इसलिए यह चूक अत्यंत खेदजनक है। किसान समुदाय यह जानना चाहता है कि यह गलती किस स्तर पर हुई।

लोकसभा अध्यक्ष से विशेष आग्रह
हनुमान बेनीवाल ने अपने पत्र में स्पष्ट अनुरोध किया है कि 3 दिसंबर 2025 को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले स्वर्गीय रामेश्वर जी डूडी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाए, ताकि सदन की मर्यादा व परंपरा बनी रहे।

    Previous
    Next

    Related Posts