



भाजपा प्रदेश कार्यालय में 1 दिसंबर से शुरू हुई कार्यकर्ता सुनवाई व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए पार्टी ने दिसंबर माह का विस्तृत शिड्यूल जारी कर दिया है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने बताया कि पार्टी संगठन और सरकार के बीच संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से सप्ताह में सोमवार, मंगलवार और बुधवार को दो मंत्री एवं दो वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की समस्याएँ सुनेंगे।
दाधीच ने बताया कि पहले सप्ताह में 2 दिसंबर (मंगलवार) को कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और बाबूलाल खराड़ी, वहीं 3 दिसंबर (बुधवार) को गजेन्द्र सिंह खींवसर और मंजू बाघमार कार्यकर्ताओं की सुनवाई करेंगे।
दूसरे सप्ताह का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
8 दिसंबर (सोमवार): उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और झाबर सिंह खर्रा
9 दिसंबर (मंगलवार):डॉ. किरोड़ी लाल मीणा और हीरालाल नागर
10 दिसंबर (बुधवार):कन्हैया लाल चौधरी और के.के. विश्नोई
तीसरे सप्ताह में सुनवाई का शिड्यूल होगा:
15 दिसंबर (सोमवार):मदन दिलावर और गौतम कुमार दक
16 दिसंबर (मंगलवार):जोगाराम पटेल और संजय शर्मा
17 दिसंबर (बुधवार):सुरेश सिंह रावत और जवाहर सिंह बेडम
चौथे सप्ताह में सुनवाई इस प्रकार आयोजित होगी:
22 दिसंबर (सोमवार):अविनाश गहलोत और विजय सिंह चौधरी
23 दिसंबर (मंगलवार):सुमित गोदारा और हेमन्त मीणा
दाधीच ने बताया कि कार्यकर्ता अपने क्षेत्र की समस्याएँ इन निर्धारित सुनवाई दिवसों में सीधे मंत्रियों एवं पदाधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। प्राप्त परिवाद पंजीयन के बाद संबंधित मंत्री को प्रेषित किए जाएंगे तथा कार्यकर्ता की अनुशंसा के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सभी तारीखों पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे ताकि त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।