Tuesday, 03 March 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 2 दिसंबर को दिल्ली दौरे पर, केंद्रीय मंत्रियों से प्रदेश की योजनाओं पर होगी अहम चर्चा


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 2 दिसंबर को दिल्ली दौरे पर, केंद्रीय मंत्रियों से प्रदेश की योजनाओं पर होगी अहम चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल दिनांक 2 दिसंबर (मंगलवार) को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। उनके इस दौरे को प्रदेश के विकास और केंद्र सरकार से सहयोग प्राप्त करने की निरंतर प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। मुख्यमंत्री के पिछले दिल्ली दौरों से प्रदेश को कई प्रमुख योजनाओं पर सकारात्मक परिणाम मिल चुके हैं और इस बार भी उनके दौरे से प्रदेशवासियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री का यह दौरा मुख्य रूप से विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से मुलाक़ातों पर केंद्रित रहेगा। चूंकि इन दिनों संसद का लोकसभा सत्र भी चल रहा है, ऐसे में मुख्यमंत्री संसद भवन में भी कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाक़ात कर सकते हैं और प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विजन के अनुरूप प्रदेश के हित में लगातार प्रयासरत हैं। उनके दिल्ली दौरों और केंद्रीय मंत्रियों से संवाद के माध्यम से राजस्थान को जल संसाधन, ऊर्जा, मेट्रो, शहरी विकास, कृषि, रिफाइनरी, कौशल विकास सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में केंद्र सरकार की योजनाओं और सहयोग का लाभ मिला है।

इस दौरे में मुख्यमंत्री वर्तमान में चल रही केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति, प्रदेश को आगामी मिलने वाली परियोजनाओं, तथा इनके शीघ्र क्रियान्वयन से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत समीक्षा और चर्चा करेंगे। प्रदेश की प्राथमिकताओं और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्रियों के सामने विभिन्न प्रस्ताव भी रख सकते हैं। यह दौरा न केवल राज्य और केंद्र के बीच तालमेल को मजबूत करेगा, बल्कि आगामी विकास परियोजनाओं के लिए प्रदेश के लिए नए अवसर भी खोल सकता है।

Previous
Next

Related Posts