Saturday, 29 August 2026

राजस्थान के राज्य आयुक्त डॉ. अखिल शुक्ला को मिला सिल्वर एलिफेंट अवॉर्ड


राजस्थान के राज्य आयुक्त डॉ. अखिल शुक्ला को मिला सिल्वर एलिफेंट अवॉर्ड

जयपुर । भारत स्काउट्स और गाइड्स की ओर से राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के राज्य आयुक्त अधिवक्ता डॉ. अखिल शुक्ला को संगठन का सर्वोच्च सम्मान सिल्वर एलिफेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया। यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड उत्तर प्रदेश के राजभवन में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया, जिसमें देशभर के कई वरिष्ठ स्काउट-गाइड प्रतिनिधि मौजूद रहे।

डॉ. अखिल शुक्ला समाज सेवा, युवा प्रेरणा और जनहित कार्यों में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। उन्हें विशेष रूप से रक्तदान प्रेरक के रूप में जाना जाता है। वे ब्लड डोनर्स सोसायटी के अध्यक्ष होने के साथ-साथ हिंदी प्रचार प्रसार संस्थान का भी नेतृत्व करते हैं। सामाजिक जागरूकता, सेवा कार्यों, युवाओं को प्रेरित करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए डॉ. शुक्ला के प्रयासों को लगातार सराहा जाता रहा है।

सिल्वर एलिफेंट अवॉर्ड स्काउट्स एंड गाइड्स मूवमेंट का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान है, जो उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने समाज, युवा नेतृत्व और सेवा गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान दिया हो। यह सम्मान प्राप्त करना राजस्थान के लिए भी गर्व की बात माना जा रहा है।

    Previous
    Next

    Related Posts