



राजस्थान सरकार के गृह (ग्रुप-1) विभाग ने शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (DYSP) स्तर के अधिकारियों के व्यापक ट्रांसफर आदेश जारी किए। आदेश के मुताबिक, सभी अधिकारियों को अपने-अपने नए पदस्थापन पर तुरंत प्रभाव से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।
जारी सूची में जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, झालावाड़, अजमेर, करौली, दौसा, अलवर, डूंगरपुर सहित कई जिलों और पुलिस रेंजों में महत्वपूर्ण तबादले किए गए हैं। इसके साथ ही कई अधिकारियों को विशेष इकाइयों—महिला अपराध अनुसंधान सैल, लीव रिजर्व, अपराध एवं सतर्कता शाखा, डिस्कॉम सुरक्षा, प्रोटोकॉल शाखा—में नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।विनोद कुमार सीपा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त इन्वेस्टिगेशन, पुलिस आयुक्तालय जयपुर से बदलकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, लालसोट (दौसा) लगाया ।
चक्रवर्ती सिंह राठौड़ को एसीबी जोधपुर से ट्रांसफर कर बीकानेर शहर में एएसपी पद दिया । शोराज मल मीणा अब अति. पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सैल, झालावाड़ होंगे। राजेश कुमार शर्मा को करौली से जयपुर पुलिस आयुक्तालय में अति. पुलिस उपायुक्त, महिला अपराध अनुसंधान सैल (पूर्व) नियुक्त किया ।रणवीर सिंह मीणा को डीसीपी प्रोटोकॉल, जयपुर से बदलकर शाहपुरा (जयपुर ग्रामीण) का एएसपी बनाया।सौरभ तिवाड़ी को बीकानेर शहर से बीकानेर रेंज में लीव रिजर्व की जिम्मेदारी दी गई।
दिनेश कुमार अग्रवाल अब अति. पुलिस अधीक्षक, लीव रिजर्व, भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड, जयपुर होंगे।नरेन्द्र चौधरी को डिस्कॉम जोधपुर से डीसीपी अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, जोधपुर बनाया ।राजेश कुमार मील को सीआईडी से बदलकर केकड़ी (अजमेर) में एएसपी पद मिला।जया सिंह को सीआईडी SSB जयपुर से खैरथल-तिजारा जिले में एएसपी पदस्थापित किया ।
दुर्गाराम चौधरी को जयपुर SSB से जोधपुर आयुक्तालय में डीसीपी ट्रैफिक नियुक्त किया ।शालिनी राज को नीमराणा से हटाकर लीव रिजर्व, कानून एवं व्यवस्था (पुलिस मुख्यालय, जयपुर) में लगाया ।सुरेश कुमार खींची, संजय कुमार शर्मा, मुकेश कुमार सांखला, अब्दुल आहद खान, संजीव कुमार, जिनेन्द्र कुमार जैन, देवेन्द्र शर्मा, प्रभुलाल धानियां, भंवरलाल, कैलाश सिंह सान्दू, गोपाल सिंह भाटी, स्वाति शर्मा, ज्ञानचंद और राजवीर सिंह चम्पावत समेत कई अधिकारियों के भी पदस्थापन बदले हैं।
पुराने आदेशों के कुछ ट्रांसफर रद्द किए
गृह विभाग ने 15 नवंबर 2025 के कुछ आदेशों को भी निरस्त कर दिया है। इनमें संदीप सारस्वत, कीर्ति सिंह, किशोर सिंह, विजय कुमार सांखला और डॉ. लालचंद कायल के पहले किए गए ट्रांसफर कैंसिल कर दिए गए हैं। ये अधिकारी अब पूर्ववत पदों पर ही बने रहेंगे। संदीप सारस्वत को एसीबी से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, संगठित अपराध, पुलिस आयुक्तालय जयपुर भेजा गया था, जिसे अब रद्द कर दिया है।कीर्ति सिंह को लीव रिजर्व (कानून व्यवस्था), पुलिस मुख्यालय से बदलकर विभागीय जांच प्रकोष्ठ, पुलिस मुख्यालय जयपुर भेजने का आदेश था, जिसे रद्द कर दिया है।किशोर सिंह का सिरोही से महिला अपराध अनुसंधान सैल, बाड़मेर तबादला भी निरस्त कर दिया है।विजय कुमार सांखला को अपराध एवं सतर्कता (अजमेर रेंज) से बदलकर केकड़ी, अजमेर भेजा गया था, यह आदेश भी रद्द कर दिया है।डॉ. लालचंद कायल को लीव रिजर्व (विजिलेंस), जयपुर से बदलकर खैरथल-तिजारा भेजने का आदेश भी निरस्त हो गया है। इन सभी अधिकारियों को अब अपने पहले वाले पदों पर ही कार्य जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
यह ट्रांसफर सूची प्रदेश पुलिस प्रशासन में कार्यकुशलता बढ़ाने, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और विभिन्न इकाइयों में संसाधनों के बेहतर वितरण की दिशा में सरकार का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए पदभार ग्रहण करते ही अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिसिंग से जुड़े प्राथमिक कार्यों पर फोकस करेंगे।


