



केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार देर रात जयपुर स्थित ईएसआई अस्पताल का अचानक निरीक्षण किया। केंद्रीय मंत्री के अचानक पहुंचने से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
निरीक्षण के दौरान मांडविया ने एक-एक वार्ड का दौरा कर मरीजों से उनके उपचार और सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से चिकित्सा व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की।
मंत्री मांडविया ने अस्पताल की आवश्यकताओं और सुधार के सुझावों पर भी अधिकारियों से बात की। इस दौरान राजस्थान सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री सुमित गोदारा भी उनके साथ मौजूद रहे।