Saturday, 29 August 2026

जयपुर में आईजी से लेकर थानाधिकारी तक उतरे सड़क पर: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने की विशेष पैदल गश्त


जयपुर में आईजी से लेकर थानाधिकारी तक उतरे सड़क पर: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने की विशेष पैदल गश्त

जयपुर में सोमवार शाम पुलिस प्रशासन पूरी ताकत के साथ सड़क पर उतरा। कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए शहर में विशेष पैदल गश्त का आयोजन किया गया, जिसमें आईजी रैंक से लेकर थानाधिकारी स्तर तक के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। यह अभियान शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक चला।

जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल खुद गश्त में शामिल हुए और शहर के विभिन्न इलाकों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बाजारों, व्यस्त सड़कों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की तैनाती, भीड़ नियंत्रण और पेट्रोलिंग व्यवस्था का निरीक्षण किया।

यह विशेष गश्त डीजीपी राजीव शर्मा के निर्देश पर आयोजित की गई थी। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों में पैदल गश्त को अनिवार्य करते हुए स्पष्ट किया था कि अधिकारियों की जमीनी मौजूदगी अपराधियों में भय पैदा करेगी और आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाएगी। अधिकारियों की इस संयुक्त गश्त का उद्देश्य त्योहारों और दिनोंदिन बढ़ती भीड़भाड़ के बीच सुरक्षा मजबूत करना, असामाजिक तत्वों पर लगाम कसना तथा कानून-व्‍यवस्‍था को चुस्त रखना था। पुलिस की अचानक सक्रियता से शहर में सुरक्षा का माहौल अधिक मजबूत नजर आया और लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ा।

Previous
Next

Related Posts