Saturday, 29 August 2026

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट


मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

राज्य के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सोमवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मुलाकात की। यह मुलाकात वी. श्रीनिवास के मुख्य सचिव पद ग्रहण करने के बाद राज्यपाल से उनकी पहली शिष्टाचार भेंट थी।

राज्यपाल बागडे ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और राज्य प्रशासन के सुचारू संचालन की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने राज्यपाल से राज्य के विकास, सुशासन और प्रशासनिक प्राथमिकताओं से जुड़े विषयों पर भी संवाद किया।

    Previous
    Next

    Related Posts