Saturday, 13 December 2025

सीकर में सुनीता गठाला फिर बनीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की चली


सीकर में सुनीता गठाला फिर बनीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की चली

सीकर में कांग्रेस ने एक बार फिर सुनीता गठाला पर भरोसा जताते हुए उन्हें लगातार दूसरी बार जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सुनीता गठाला का कहना है कि कॉलेज लाइफ से शुरू हुआ उनका संघर्ष और पार्टी के प्रति लगातार सक्रियता ही इस दोबारा जिम्मेदारी की बड़ी वजह है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने उन पर भरोसा जताया है और वे इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगी। पार्टी द्वारा जारी हर कार्यक्रम को विधानसभा से लेकर बूथ लेवल तक प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा।

सुनीता गठाला ने बताया कि वे कॉलेज समय से ही NSUI से जुड़ी हुई थीं और तब से लगातार संगठन में सक्रिय रहीं। विपक्ष में रहते हुए भी उन्होंने सरकार की “जनविरोधी नीतियों” का विरोध किया और पार्टी की आवाज को जनता तक पहुंचाने का काम किया। उनका कहना है कि संगठन के प्रति निष्ठा और संघर्ष के कारण ही उन्हें लगातार दूसरी बार जिले की कमान सौंपी गई है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सुनीता गठाला की वापसी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के प्रभाव का संकेत है। सीकर में जिलाध्यक्ष पद के लिए कई दावेदार मौजूद थे, लेकिन सुनीता के अनुभव और डोटासरा के समर्थन के चलते उनकी ताजपोशी एक बार फिर तय मानी गई। इससे जिले में संगठनात्मक मजबूती की उम्मीद जताई जा रही है।

Previous
Next

Related Posts