Friday, 13 March 2026

उदयपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अमित शाह और योगी आदित्यनाथ का किया स्वागत


उदयपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अमित शाह और योगी आदित्यनाथ का किया स्वागत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को उदयपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का राजस्थान आगमन पर पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। दोनों ही नेता सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर की पोती के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए विशेष रूप से राजस्थान पहुंचे हैं।

एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने गर्मजोशी से अदब के साथ दोनों नेताओं का अभिवादन किया। इसके बाद अमित शाह और योगी आदित्यनाथ का काफिला सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुआ। उदयपुर और आसपास के क्षेत्र में वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं।

राजस्थान में इन उच्चस्तरीय नेताओं का आगमन जिले में आयोजित समारोह को विशेष महत्व प्रदान करता है और क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियों को भी गति मिलती दिखाई दे रही है।

Previous
Next

Related Posts