Saturday, 29 August 2026

गैस पाइपलाइन का गड्‌ढा खोदते समय करंट लगने से मजदूर की मौत, बिजली वायर कटने से हादसा


गैस पाइपलाइन का गड्‌ढा खोदते समय करंट लगने से मजदूर की मौत, बिजली वायर कटने से हादसा

जयपुर के बगरू इलाके में गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान एक दर्दनाक हादसे में मजदूर की मौत हो गई। बिहार के अररिया देहाती निवासी मोहम्मद शमीम (45) गुरुवार दोपहर पाइपलाइन के लिए गड्‌ढा खोद रहे थे, तभी अचानक जमीन में दबे बिजली वायर के कटने से उन्हें तेज करंट लग गया। लोहे के सबल से मिट्टी खोदते समय बिजली केबल कट जाने पर शमीम गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना दोपहर लगभग 12 बजे देवलिया क्षेत्र में रोड किनारे हुई, जहां गैस पाइपलाइन डालने का कार्य चल रहा था। हादसे के बाद उनके साथ मौजूद मजदूर साथियों ने उन्हें तुरंत CHC बगरू पहुंचाया, लेकिन गंभीर हालत में पहुंचाए गए शमीम को डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर बगरू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। SHO (बगरू) राजेन्द्र गोदारा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और पाइपलाइन कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों में चूक की भी पड़ताल की जाएगी।

Previous
Next

Related Posts