Saturday, 29 August 2026

जयपुर मैरियट होटल में क्रिसमस सेलिब्रेशन की झंकार: केक मिक्सिंग सेरेमनी और GCAW लॉन्च ने सजाया फेस्टिव माहौल


जयपुर मैरियट होटल में क्रिसमस सेलिब्रेशन की झंकार: केक मिक्सिंग सेरेमनी और GCAW लॉन्च ने सजाया फेस्टिव माहौल

जयपुर के फेस्टिव सीज़न की शुरुआत इस बार बेहद खास अंदाज़ में हुई, जब जयपुर मैरियट होटल ने अपने सालाना केक मिक्सिंग सेरेमनी और ग्लोबल कस्टमर एप्रिसिएशन वीक (GCAW) के भव्य लॉन्च के साथ माहौल को क्रिसमस के रंगों में रंग दिया। शहर के मेहमानों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, कॉर्पोरेट गेस्ट्स और होटल के स्टाफ ने एक साथ मिलकर खुशियों, दोस्ती और उत्सव की इस परंपरा को जीवंत किया।

होटल के शेफ्स ने बताया कि केक मिक्सिंग की इस शुरुआत का इतिहास यूरोप से आता है, जहां सर्दियों से पहले लोग मिलकर ड्राई फ्रूट्स और मसालों को स्पिरिट्स में भिगोकर क्रिसमस केक तैयार करते थे। समय के साथ यह रस्म सिर्फ एक कुकिंग एक्ट नहीं, बल्कि “जॉय ऑफ गिविंग” और “टुगेदरनेस” की भावना का प्रतीक बन चुकी है।

जयपुर मैरियट में इस परंपरा को बड़े उत्साह और रंगीन अंदाज़ में निभाया गया। मेहमानों ने बादाम, किशमिश, चेरी, अंजीर, संतरे के छिलके, दालचीनी, जायफल और अन्य विदेशी ड्राई फ्रूट्स को होटल टीम के साथ मिलकर मिक्स किया। इन पर प्रीमियम स्पिरिट्स और सिरप्स डाले गए, जिनकी खुशबू से पूरा बैंक्वेट हॉल क्रिसमस की मिठास में डूब गया।

इस साल का सबसे प्यारा आकर्षण रहा किड्स केक मिक्सिंग कॉर्नर, जहां छोटे बच्चों ने रंग-बिरंगे जूस और सिरप्स का इस्तेमाल कर ड्राई फ्रूट्स को मिलाया। बच्चों की हंसी, उत्साह और चमकते चेहरे पूरे आयोजन में अलग ही ऊर्जा ले आए।

पूरे होटल को खूबसूरत क्रिसमस थीम डेकोर से सजाया गया था। रेड और गोल्डन टोन की लाइटिंग, चमकदार रिबन, बड़ा क्रिसमस ट्री और सांता क्लॉज की झलक ने वातावरण को और भी उत्साहित बना दिया। फेस्टिव ट्यून्स, लाइव म्यूजिक और सांता की सरप्राइज एंट्री ने बच्चों और बड़ों दोनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

जयपुर मैरियट के जनरल मैनेजर गौरव अरोड़ा ने बताया कि यह परंपरा होटल की सबसे प्रिय गतिविधियों में से एक है। “इस साल इसे GCAW के साथ मिलकर आयोजित करना बेहद खास रहा। हमारे मेहमान, सहयोगी और शहर के लोग मिलकर त्योहारों की भावना को जीवंत करते हैं—यही मैरियट का असली स्पिरिट है।”

    Previous
    Next

    Related Posts