Saturday, 29 August 2026

चौधरी PG हॉस्टल में NEET छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी


चौधरी PG हॉस्टल में NEET छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी

जयपुर। शहर में एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। NEET की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने बुधवार दोपहर आत्महत्या कर ली। छात्रा जयपुर के त्रिवेणी नगर स्थित चौधरी PG हॉस्टल में रहती थी। दोपहर में रूम पार्टनर के लौटने पर जब कमरा अंदर से बंद मिला तो मामले का खुलासा हुआ।

महेश नगर थाना पुलिस के अनुसार मृतका का नाम कनिका है और वह दौसा जिले के सिकंदरा की रहने वाली थी। वह कोचिंग के साथ मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रही थी। सुबह उसकी रूम पार्टनर कोचिंग चली गई थी। इसी दौरान कनिका ने कमरे में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया।

दोपहर करीब 1:30 बजे रूम पार्टनर वापस लौटी और काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। शंका होने पर हॉस्टल संचालक और अन्य छात्राओं को सूचना दी गई। जब दरवाजा धक्का देकर खोला गया तो कनिका फंदे से लटकी हुई मिली।

सूचना पर महेश नगर पुलिस मौके पर पहुंची और फंदे से नीचे उतारकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में भिजवाया गया। SHO सुरेश यादव ने बताया कि किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रथमदृष्टया मामला पढ़ाई के तनाव से जुड़ा लग रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि परिवार और सहपाठियों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता चल सके।यह घटना फिर एक बार कोचिंग प्रेशर और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Previous
Next

Related Posts