Monday, 03 November 2025

पुष्कर जयपुर घाट पर अष्टमी से पूर्णिमा तक दिव्य महा आरती का आयोजन, हजारों भक्त होंगे शामिल


पुष्कर जयपुर घाट पर अष्टमी से पूर्णिमा तक दिव्य महा आरती का आयोजन, हजारों भक्त होंगे शामिल

पुष्कर। कार्तिक माह के पावन अवसर पर पुष्कर स्थित जयपुर घाट पर इस वर्ष भी लगातार अष्टमी से पूर्णिमा (30 अक्टूबर 2025 से 5 नवंबर 2025) तक भव्य दिव्य महा आरती का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन शाम 5:30 बजे संगठित रूप से यह विशेष आरती संपन्न होगी।

संघ के संरक्षक एवं पूर्व न्यायाधीश अजय शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त यह दिव्य महाआरती पिछले वर्ष भी आयोजित की गई थी, जिसमें हजारों विदेशी श्रद्धालु और लाखों भक्तों ने दर्शन किए थे। इस आरती में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भी हिस्सा लिया था।

पिछले वर्ष की तरह इस बार भी सात दिवसीय महादिव्य महा आरती का भव्य आयोजन होगा। आरती पांच मंचों से सामूहिक रूप से की जाएगी। इस दिव्य अनुष्ठान का संचालन पुष्कर तीर्थ पुरोहित पंडित चंद्रशेखर गोद एवं उनकी टीम करेगी। मुख्य आचार्य पंडित कैलाशनाथ, आचार्य रविशंकर गोद सहित अन्य विद्वान भी आरती विधि का संचालन करेंगे।

संघ के पदाधिकारी डॉ. कुलदीप शर्मा, इंजीनियर अशोक शर्मा, डॉ. रश्मि शर्मा, डॉ. गायत्री शर्मा, एडवोकेट भगवान सिंह चौहान, अर्पित सांखला, इंदर सिंह पवार, बाबूलाल दगड़ी, जय नारायण, जगदीश, महावीर कुमावत, प्रियंका शर्मा और अरुण भास्कर सहित सनातन धर्म रक्षा संघ अजय मेरु राजस्थान के सदस्य आयोजन में अपनी सेवाएं देंगे।

दिव्य दीपों, वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-संकीर्तन और गंगा-आरती शैली में होने वाला यह आयोजन पुष्कर सरोवर के किनारे धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण में भक्तों को अद्भुत अनुभूति कराएगा।

Previous
Next

Related Posts