Saturday, 29 August 2026

राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्यों ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट


राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्यों ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के सदस्य डॉ. अशोक कुमार कलवार और डॉ. सुशील कुमार बिस्सू ने शुक्रवार को राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से राजभवन, जयपुर में मुलाकात की।

राज्यपाल से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। मुलाकात के दौरान आयोग के कार्यों एवं चयन प्रक्रियाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। राज्यपाल ने दोनों सदस्यों को आयोग के दायित्वों के निर्वहन में निष्पक्षता, पारदर्शिता और दक्षता बनाए रखने की शुभकामनाएं दीं।

Previous
Next

Related Posts