Saturday, 29 August 2026

गोपाष्टमी पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया गौ-पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना


गोपाष्टमी पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया गौ-पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को गोपाष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर सपत्नीक गौ-पूजन किया और प्रदेशवासियों के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गौमाता को तिलक लगाया, पुष्प अर्पित किए, माला पहनाई और गुड़ खिलाया। उन्होंने गौमाता को वस्त्र भी अर्पित किए और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि गोपाष्टमी न केवल भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है, बल्कि हमारी सनातन परंपरा का अमिट प्रतीक भी है, जो गौ-संरक्षण और सेवा की भावना को समर्पित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गौसंवर्धन, गौशालाओं के उन्नयन और गौपालकों के सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने जनता से गौसेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और पशुपालकों के हित में सहयोग करने का आह्वान किया।

Previous
Next

Related Posts