Saturday, 29 August 2026

जयपुर जंक्शन पर प्रशासनिक बदलाव: कैप्टन मिहिर देव बने अजमेर मंडल के सीनियर DCM, विपिन शर्मा नए स्टेशन डायरेक्टर नियुक्त


जयपुर जंक्शन पर प्रशासनिक बदलाव: कैप्टन मिहिर देव बने अजमेर मंडल के सीनियर DCM, विपिन शर्मा नए स्टेशन डायरेक्टर नियुक्त

जयपुर। उत्तर-पश्चिम रेलवे प्रशासन ने मंगलवार को दो अहम पदों पर बड़ा फेरबदल किया है। जयपुर जंक्शन के स्टेशन डायरेक्टर कैप्टन मिहिर देव को पदोन्नत करते हुए अजमेर मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर DCM) बनाया गया है। वहीं, रेलवे ने विपिन शर्मा को जयपुर जंक्शन का नया स्टेशन डायरेक्टर नियुक्त किया है।

इन नियुक्तियों के आदेश उत्तर-पश्चिम रेलवे के पीसीओएम मदन देवड़ा और पीसीसीएम डॉ. सीमा शर्मा द्वारा जारी किए गए।

कैप्टन मिहिर देव इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस (IRTS) 2013 बैच के जेए ग्रेड अधिकारी हैं। उनके नेतृत्व में जयपुर जंक्शन पर कई यात्री सुविधा और व्यवस्थाओं में सुधार का कार्य हुआ।

नए स्टेशन डायरेक्टर बने विपिन शर्मा IRTS 2016 बैच के अधिकारी हैं। वे वर्तमान में रेलवे क्लेम्स ट्रिब्यूनल में पीठासीन अधिकारी (PO) के रूप में सेवाएं दे रहे थे। इससे पहले वे जयपुर मंडल में डीसीएम भी रह चुके हैं और यात्री सेवाओं के क्षेत्र में अनुभव रखते हैं। रेलवे अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि इन बदलावों से यात्रियों की सुविधा और स्टेशन प्रबंधन में और सुधार आएगा।

Previous
Next

Related Posts