Saturday, 29 August 2026

भाजपा सरकार ने कसा शिकंजा, कांग्रेस राज के भ्रष्टाचार के खुलासे: सिरोही में फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र और जयपुर में राजकॉम्प भर्ती घोटाला उजागर: मदन दिलावर


भाजपा सरकार ने कसा शिकंजा, कांग्रेस राज के भ्रष्टाचार के खुलासे: सिरोही में फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र और जयपुर में राजकॉम्प भर्ती घोटाला उजागर: मदन दिलावर

जयपुर। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस शासनकाल में हुए कथित भ्रष्टाचार पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य में व्याप्त घोटालों के मामले अब तेजी से सामने आ रहे हैं। उनका कहना है कि पिछले पांच वर्ष प्रशासन एवं विभिन्न योजनाएँ भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गईं और आज कांग्रेस उन्हीं घोटालों में लिप्त चेहरों को चुनाव लड़वा रही है।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार की कार्रवाई से भ्रष्टाचारियों में भय है और इस बार दोषियों को कठोर सजा तय है।

सिरोही में फर्जी दिव्यांगता प्रमाणपत्र घोटाला

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने खुलासा किया कि 2019 से जनवरी 2024 के बीच सिरोही जिले में 7,000 से अधिक दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए, जिनमें 5,000 से ज्यादा प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए। यह गड़बड़ी तत्कालीन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के कार्यकाल में हुई। राज्य सरकार द्वारा गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद एसओजी को कार्रवाई के लिए जानकारी सौंप दी गई है।

जयपुर राजकॉम्प भर्ती घोटाला

उन्होंने एक अन्य मामले का उल्लेख करते हुए बताया कि जयपुर में राजकॉम्प के तत्कालीन उपनिदेशक ने वर्ष 2019 से शुरू हुए कथित भ्रष्टाचार में अपनी पत्नी की फर्जी नियुक्ति करवाईऔर निजी कंपनी के माध्यम से वर्षों तक लाखों रुपये का वेतन हड़पते रहे। शिक्षा मंत्री ने मदन दिलावर कहा कि कांग्रेस सरकार को इस बड़े घोटाले का पता तक नहीं चला और अब एसीबी ने FIR दर्ज कर ली है।

“भ्रष्टाचारियों की जगह सिर्फ जेल” — मदन दिलावर

उन्होंने कहा कि प्रदेश को लूटने वालों की अब खैर नहीं। एक भी भ्रष्टाचारी को छोड़ा नहीं जाएगा।” भाजपा सरकार के अनुसार, प्रदेशभर में कई मामलों में जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई तेज़ी से जारी है।

Previous
Next

Related Posts