Saturday, 25 October 2025

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निवास पर दीपावली मिलन, मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित वरिष्ठ व सेवानिवृत्त अधिकारी रहे उपस्थित


डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निवास पर दीपावली मिलन, मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित वरिष्ठ व सेवानिवृत्त अधिकारी रहे उपस्थित

जयपुर। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निवास पर शुक्रवार को दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव सुधांश पंत, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी एवं कई सेवानिवृत्त अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन के साथ पारंपरिक रूप से दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि दीपावली केवल प्रकाश का पर्व नहीं बल्कि सकारात्मकता, विश्वास और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं उनके परिवारों को शुभकामनाएं देते हुए समाज में शांति और सौहार्द की भावना बनाए रखने का आह्वान किया।

मुख्य सचिव सुधांश पंत ने भी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को दीपावली की बधाई दी और कहा कि शासन-प्रशासन की एकजुटता और टीमवर्क ही राज्य की विकास यात्रा को मजबूत बनाता है।

समारोह में अधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और सौहार्दपूर्ण माहौल में दीपावली की खुशियाँ साझा कीं।

जयपुर में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निवास पर दीपावली मिलन समारोह:  डीजीपी राजीव कुमार शर्मा कई सेवानिवृत्त अधिकारीगण
जयपुर में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निवास पर दीपावली मिलन समारोह: डीजीपी राजीव कुमार शर्मा कई सेवानिवृत्त अधिकारीगण
Previous
Next

Related Posts